Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CSK vs SRH: चेन्नई ने हैदराबाद को दिया 181 रनों का टारगेट, कमिंस ने झटके 3 विकेट

CSK vs SRH: चेन्नई ने हैदराबाद को दिया 181 रनों का टारगेट, कमिंस ने झटके 3 विकेट
X

CSK vs SRH: चेन्नई: CSK ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 180 रन बनाए। टीम के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे शानदार पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं SRH के कप्तान कमिंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। साबिक हुसैन ने भी 2 विकेट लेकर चेन्नई की बल्लेबाजी पर दबाव बनाए रखा।

CSK vs SRH: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मुकाबला प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। टीम ने तेज शुरुआत की थी और 11.1 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए थे। उस समय ऐसा लग रहा था कि टीम 200 से अधिक का स्कोर खड़ा करेगी, लेकिन लगातार विकेट गिरने से रनगति धीमी पड़ गई।

CSK vs SRH: सीएसके की शुरुआत आक्रामक रही, लेकिन टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। चेन्नई के विकेट 31, 48, 90, 100, 159, 164 और 180 रन पर गिरे। डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे के बीच पांचवें विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी हुई। टीम के लिए कार्तिक शर्मा ने 32, शिवम दुबे ने 26 और संजू सैमसन ने 27 रन का योगदान दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire