Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CSK vs MI IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने CSK को दिया 160 रनों का लक्ष्य,अंशुल ने झटके 3 विकेट

Vpb
CSK vs MI IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने CSK को दिया 160 रनों का लक्ष्य,अंशुल ने झटके 3 विकेट
X

CSK vs MI IPL 2026: मुंबई: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए और 160 रनों का लक्ष्य दिया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी रही और पहले 10 ओवर में टीम ने 90 रन जोड़ लिए, लेकिन इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

CSK vs MI IPL 2026: मुंबई की ओर से नमन धीर ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 57 रन बनाए और टीम के शीर्ष स्कोरर रहे। हालांकि, सूर्यकुमार यादव 21 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या भी 23 गेंदों में 18 रन बनाकर संघर्ष करते नजर आए।

CSK vs MI IPL 2026: चेन्नई की गेंदबाजी की बात करें तो अंशुल कंबोज ने 3 विकेट झटके, जबकि नूर अहमद ने 2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा रामकृष्ण और ओवरटन को एक-एक सफलता मिली। अब चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 160 रनों का लक्ष्य है, जिसे हासिल कर वह इस सीजन में मुंबई पर लगातार दूसरी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire