Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CSK vs MI IPL 2026: एमए चिदंबरम में ‘एल क्लासिको’: चेन्नई से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी मुंबई, जानें संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

Vpb
CSK vs MI IPL 2026: एमए चिदंबरम में ‘एल क्लासिको’: चेन्नई से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी मुंबई, जानें संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट
X

CSK vs MI IPL 2026: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में शनिवार को लीग की दो सबसे सफल टीमों चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह इस सीजन दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत होगी। मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

पिच रिपोर्ट

चेपॉक की पिच नंबर 5 पर यह मुकाबला खेला जाएगा, जहां हाल ही में हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिला था। यहां पेस और बाउंस बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है, जिससे बड़े शॉट लगाना आसान होता है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को ज्यादा सफलता मिलती है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक 40 मुकाबले खेले गए हैं। मुंबई इंडियंस ने 21 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को 19 जीत मिली है। हालांकि हाल के मुकाबलों में चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है, जिसने पिछले 6 में से 5 मैच जीते हैं।

खिलाड़ियों की फिटनेस अपडेट

एमएस धोनी पिंडली की चोट के कारण अब तक नहीं खेले हैं, लेकिन उनकी वापसी जल्द हो सकती है। वहीं रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग से उबर रहे हैं और उनकी उपलब्धता पर अंतिम फैसला मैच से पहले लिया जाएगा।

लाइव प्रसारण

मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी। इम्पैक्ट प्लेयर- अमान खान/गुरजनप्रीत सिंह.

मुंबई इंडियंस- रियान रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर. इम्पैक्ट प्लेयर- मयंक मारकंडे/अश्विनी कुमार.


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire