Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CSK vs LSG IPL 2026: लखनऊ ने चेन्नई को दिया 204 रनों का टारगेट, संजू सैमसन लौटे पवेलियन

Vpb
CSK vs LSG IPL 2026: लखनऊ ने चेन्नई को दिया 204 रनों का टारगेट, संजू सैमसन लौटे पवेलियन
X

CSK vs LSG IPL 2026: चेन्नई: आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में एलएसजी के बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने अपनी विस्फोटक पारी से नया रिकॉर्ड बना दिया।

CSK vs LSG IPL 2026: इंग्लिस ने सिर्फ 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर चेपॉक में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 33 गेंदों में 85 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और छह छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 257 से ज्यादा रहा। इंग्लिस की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत लखनऊ ने केवल 3.4 ओवर में टीम का अर्धशतक पूरा किया, जो फ्रेंचाइजी के इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज पचासा है।

CSK vs LSG IPL 2026: लखनऊ की शुरुआत भी शानदार रही। इंग्लिस और मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए 31 गेंदों में 77 रन जोड़े। मार्श 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि निकोलस पूरन और कप्तान ऋषभ पंत बड़ी पारी नहीं खेल सके। अंत में शाहबाज अहमद ने नाबाद 43 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire