Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CSK vs DC IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल को दिया 213 रन का टारगेट, संजू ने ठोका सैकड़ा

CSK vs DC IPL 2026

Vpb
CSK vs DC IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल को दिया 213 रन का टारगेट, संजू ने ठोका सैकड़ा
X

CSK vs DC IPL 2026: मुंबई: आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस पारी के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने 52 गेंदों में शानदार शतक जड़ते हुए 113 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

CSK vs DC IPL 2026: चेन्नई की शुरुआत भी दमदार रही। सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी हुई। हालांकि गायकवाड़ 15 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद आयुष म्हात्रे ने तेजी से रन बनाते हुए 36 गेंदों में 59 रन की पारी खेली, हालांकि वह रिटायर्ड आउट होकर लौटे।

CSK vs DC IPL 2026: मध्यक्रम में शिवम दुबे ने सैमसन का अच्छा साथ दिया और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। दिल्ली की ओर से कप्तान अक्षर पटेल को एकमात्र विकेट मिला, जबकि अन्य गेंदबाज विकेट के लिए संघर्ष करते नजर आए। अब दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 213 रनों का बड़ा लक्ष्य है, और मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire