Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CSK Reunion : चेन्नई सुपर किंग्स का 'रोर 2026' इवेंट : चेपॉक में धमाकेदार रीयूनियन, MS धोनी, रैना, हेडन समेत कई दिग्गज उतरे मैदान पर; देखें VIDEO

CSK Reunion : चेन्नई सुपर किंग्स का रोर 2026 इवेंट : चेपॉक में धमाकेदार रीयूनियन, MS धोनी, रैना, हेडन समेत कई दिग्गज उतरे मैदान पर; देखें VIDEO
X

CSK Reunion : चेन्नई। आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने फैंस को एक यादगार तोहफा दिया। रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में 'रोर 2026' नाम से आयोजित मेगा फैन इवेंट में टीम के पुराने और नए दिग्गज एक साथ नजर आए। यह शाम भावुक पलों, पुरानी यादों और येलो आर्मी के जोश से भरी रही, जहां सुरेश रैना, मैथ्यू हेडन, हरभजन सिंह जैसे कई पूर्व सितारों ने मैदान पर लौटकर फैंस को भावुक कर दिया।

CSK Reunion : दिग्गजों की ऐतिहासिक वापसी और रीयूनियन

इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण पुराने सुपरस्टार्स का रीयूनियन था। सुरेश रैना (चिन्ना थाला), मैथ्यू हेडन, माइकल हसी, ड्वेन ब्रावो, मुरली विजय, एस बद्रीनाथ, अंबाती रायडू, मुथैया मुरलीधरन, पार्थिव पटेल, हरभजन सिंह, जोगिंदर शर्मा और लक्ष्मीपति बालाजी जैसे दिग्गजों ने येलो जर्सी पहनकर मैदान पर कदम रखा। इन सभी ने पांच आईपीएल ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और फैंस के साथ पुरानी यादें ताजा कीं। एमएस धोनी और सुरेश रैना की जोड़ी की हग ने पूरे स्टेडियम को इमोशनल कर दिया, जिसे फैंस 'थाला-चिन्ना थाला' मोमेंट कह रहे हैं।

CSK Reunion : वर्तमान टीम और पूर्व खिलाड़ियों का मुकाबला

'रोर 2026' में पूर्व खिलाड़ियों (ओजी सुपर किंग्स) ने वर्तमान टीम के साथ हाई-एनर्जी मैच-अप्स और चुनौतियां खेलीं। यह दोस्ताना मुकाबला फैंस के लिए खास रहा, जहां पुराने सितारों ने अपनी पुरानी फॉर्म दिखाई और नए खिलाड़ियों को प्रेरित किया। स्टेडियम में मौजूद 20,800 से ज्यादा फैंस ने येलो आर्मी का पूरा जोश दिखाया, जिसमें तालियां और सीटियां गूंजती रहीं।

CSK Reunion : ए.आर. रहमान की लाइव परफॉर्मेंस ने मचाया धमाल

शाम को और भी यादगार बनाने के लिए ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने लाइव परफॉर्मेंस दी। उनकी प्रस्तुति ने चेपॉक को संगीत, रोशनी और उत्सव के रंग में रंग दिया। फैंस ने इसे 'अनबडेन' का जादुई पल बताया, जहां क्रिकेट और संगीत का शानदार मेल देखने को मिला।

CSK Reunion : टीम मैनेजमेंट का संदेश

सीएसके एमडी कासी विश्वनाथन ने इस इवेंट को टीम और फैंस के अटूट रिश्ते का जश्न करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 18 साल के सफर, यादों और येलो आर्मी के प्यार को सम्मान देने का तरीका है। इस दो घंटे से ज्यादा चले इवेंट ने आईपीएल 2026 के लिए टीम


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire