Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CSK IPL 2026: बीच टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स को फिर बड़ा झटका, ये ऑलराउंडर चोट के चलते बाहर, प्लेऑफ रेस में बढ़ी टेंशन

Vpb
CSK IPL 2026: बीच टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स को फिर बड़ा झटका, ये ऑलराउंडर चोट के चलते बाहर, प्लेऑफ रेस में बढ़ी टेंशन
X

CSK IPL 2026: नई दिल्ली: आईपीएल अपने चरम पर हैसभी टीमें प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे है। इस अभियान में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर भी उतार चढ़ाव भरा रहा। शुरुआती तीन हार के बाद बढ़िया वापसी की। टीम इस सीजन खिलाड़ियों के चोटों से काफी परेशान रही। अब टीम को बीच सीजन एक और बुरी खबर मिली है। टीम के अहम ऑलराउंडर जेमी ओवरटन चोटिल होकर घर लौट गए हैं। CSK फ्रेंचाइजी ने जानकारी दी कि ओवरटन दाहिनी जांघ की चोट से ग्रसित हैं और आगे के इलाज के लिए इंग्लैंड जाएंगे। हालांकि वे आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुए है।

हालिया मैच में बने थे हीरो

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में ओवरटन ने सीएसके के लिए जबरदस्त खेल दिखाया था। उस मुकाबके में उन्होंने 3 विकेट लेकर मैच का रुख अपनी ओर कर दिया था। ओवरटन की घातक गेंदबाजी ने LSG को 203 रन पर रोक दिया। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें उस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

इस सीजन में शानदार आंकड़े

इस साल जेमी ओवरटन ने 10 मैच खेले है, जिसमें उन्होंने 14 विकेट अपने नाम किए है। इस दौरान उनकी औसत 17.78 और इकॉनमी 8.89 की रही है। बल्लेबाजी में भी उन्होंने स्ट्राइक रेट 158.13 से 136 रन बनाए हैं।

अब क्या करेगी सीएसके?

ओवरटन के बाहर होने के बाद सीएसके के पास दूसरा ऑलराउंडर ऑप्शन नहीं है। ऐसे में टीम कॉम्बिनेशन चेंज हो सकता है। उनकी जगह तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल कर किया जा सकता है। एमएस धोनी भी अब तक इस सीजन कोई मुकाबला नहीं खेले है।

प्लेऑफ की रेस पर असर

प्लेऑफ की रेस की बात करें तो चेन्नई फिलहाल 11 मैचों में 12 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर काबिज है। टीम के पास प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का बड़ा मौका है। हालाकिं खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने से टीम समस्या में घिर गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire