Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CSK: सीएसके को बड़ा झटका, चोट के कारण आईपीएल से बाहर हुआ ये तेज गेंदबाज

सीएसके को बड़ा झटका

CSK: सीएसके को बड़ा झटका, चोट के कारण आईपीएल से बाहर हुआ ये तेज गेंदबाज
X

CSK: मुंबई: आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। सीएसके पहले ही अपने अभियान को पटरी पर लाने के लिए संघर्ष कर रही है, ऐसे में खलील की गैरमौजूदगी टीम के लिए मुश्किलें और बढ़ा सकती है।

केकेआर के खिलाफ मैच में लगी चोट

खलील अहमद ने इस सीजन में सीएसके के सभी पांच मुकाबलों में हिस्सा लिया था। 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें दाहिनी जांघ में दर्द महसूस हुआ। वह 3.5 ओवर गेंदबाजी कर चुके थे, लेकिन आखिरी गेंद डालने से पहले दो बार रन-अप लेने के बावजूद गेंदबाजी जारी नहीं रख सके। इसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा और उनकी जगह आखिरी गेंद किसी अन्य खिलाड़ी ने पूरी की।

10-12 हफ्ते लगेंगे रिकवरी में

जानकारी के अनुसार, खलील की चोट ग्रेड-2 स्तर की है, जिसे ठीक होने में करीब 10 से 12 सप्ताह का समय लगेगा। इसका मतलब है कि वह आईपीएल के बाकी मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे।

टीम के लिए बड़ा नुकसान

खलील अहमद इस सीजन में सीएसके के गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा थे और उन्होंने अब तक प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। उनकी कमी टीम को खासकर पावरप्ले और डेथ ओवरों में खल सकती है। वर्तमान में सीएसके ने पांच में से दो मैच जीते हैं, जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

अंतरराष्ट्रीय करियर

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद भारत के लिए 11 वनडे और 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मुकाबला जुलाई 2024 में खेला था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire