Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CRPF: देश से नक्सलियों के उन्मूलन में CRPF की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी: शाह, कहा- 31 मार्च तक हो जाएगा नक्सलियों का खात्मा
CRPF: नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिला मुख्यालय पर 86वें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस परेड 2025 कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में 31 मार्च 2026 तक नक्सलियों के पूरी तरह खात्मे का संकल्प केंद्र सरकार ने लिया है और इसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्रप्रताप सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
CRPF: केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने अपने संबोधन में सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों की गौरव गाथा के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि इस बल की कोबरा बटालियन के जवानों की बदौलत देश में नक्सली सिमटकर अब सिर्फ चार जिलों में रह गए हैं। उन्होंने कहा कि ये नक्सली कभी “पशुपति से तिरुपति” तक का हौंसला रखते थे, जो चार जिलों में सिमटकर रह गए हैं।
CRPF: उन्होंने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि आगामी 31 मार्च तक देश से नक्सलियों का पूरी तरह खात्मा हो जाएगा। केंद्र सरकार ने यह संकल्प सीआरपीएफ की क्षमताओं के कारण ही लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कोबरा जवानों की कार्यप्रणाली की बार बार सराहना करते हुए कहा कि जब नक्सलियों काे पता चलता है कि काेबरा जवान उनकी तरफ बढ़ रहे हैं, तो नक्सलियों की रुह कांप जाती है। और अब खासतौर से इन्हीं जवानों की बदौलत देश से नक्सलियों का खात्मा होगा।
CRPF: शाह ने कहा कि इस बल के कारण दस साल में नक्सली हिंसा में 70 प्रतिशत की कमी आयी है। सीआरपीएफ ने मिशनों पर भी काम किया है। इस बल ने अब तक 2708 विभिन्न पदक हासिल किए हैं। कोरोना काल में भी सीआरपीएफ ने शानदार काम किया। सीआरपीएफ की अन्य अनेक उपलब्धियां हैं। उन्होंने बताया कि वेतन एवं भत्तों में सुधार के लिए केंद्र सरकार ने एक आयोग का गठन किया है। जवानों की समस्याओं को दूर किया जा रहा है।
CRPF: शाह ने कहा कि अब सीआरपीएफ में महिलाओं की भर्ती भी हो रही है। इसके पहले केंद्रीय गृह मंत्री ने सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों को विभिन्न वीरता पदक प्रदान किए। उन्होंने भव्य और आकर्षक परेड की सलामी ली। बल के जवानों ने अपनी वीरता का प्रदर्शन भी इस दौरान किया। समारोह में बल के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Related Posts
More News:
- 1. Anti-aircraft guns: पोकरण में भारतीय सेना का हाई-इंटेंसिटी युद्धाभ्यास, एंटी-एयरक्राफ्ट गन से ड्रोन मार गिराए
- 2. President Alexander Stubb: वैश्विक तनाव के बीच फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब ने की भारत की तारीफ... "भारत वो देश, जो किसी भी पक्ष से बात कर सकता है"
- 3. MP News : किसान कैबिनेट के बड़े फैसले, 27,746 करोड़ रुपये होंगे खर्च, 25 किसान बनेंगे प्राकृतिक खेती के मास्टर ट्रेनर
- 4. CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

