Top
Begin typing your search above and press enter to search.

भोरमदेव महोत्सव में भीड़ का उत्पात, हजारों कुर्सियां तोड़ डालीं, कार्यक्रम बंद कराने की आई नौबत

भोरमदेव महोत्सव में भीड़ का उत्पात, हजारों कुर्सियां तोड़ डालीं, कार्यक्रम बंद कराने की आई नौबत
X

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में आयोजित भोरमदेव महोत्सव में दर्शकों की भीड़ ने जमकर उपद्रव मचाया। भजन गायक हंसराज रघुवंशी के प्रदर्शन के दौरान बेकाबू भीड़ ने 2,000 से अधिक कुर्सियाँ तोड़ डालीं और आगे आने के लिए हंगामा किया। हालात ऐसे बन गए कि कार्यक्रम को बंद करना पड़ा। भारी संख्या में जुटे थे दर्शक यह दो दिवसीय महोत्सव गुरुवार को समाप्त होने वाला था।

दर्शकों के लिए 8,000 कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी। लेकिन हंगामे के बाद कलेक्टर मंच पर कोने में निराश बैठे नजर आए। हंसराज की प्रस्तुति के बाद उत्पात के चलते कार्यक्रम को रोकना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire