Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: नवपदस्थ बीईओ डी.एन. दीवान ने ली संकुल समन्वयकों की मैराथन बैठक, शिक्षा व्यवस्था सुधारने के दिए अहम निर्देश

CG News: नवपदस्थ बीईओ डी.एन. दीवान ने ली संकुल समन्वयकों की मैराथन बैठक, शिक्षा व्यवस्था सुधारने के दिए अहम निर्देश
X

CG News: बागबाहरा: बागबाहरा ब्लॉक के नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवनारायण (डी.एन.) दीवान की अध्यक्षता में बीआरसी कार्यालय बागबाहरा में संकुल समन्वयकों की मैराथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामता प्रसाद मन्नाडे और विकासखंड स्रोत समन्वयक भुपेश्वरी साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत सभी अधिकारियों और संकुल समन्वयकों के परिचय से हुई।

जर्जर भवनों में स्कूल संचालन पर रोक के निर्देश

बैठक को संबोधित करते हुए बीईओ देवनारायण (डी.एन.) दीवान ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में जर्जर भवनों में स्कूलों का संचालन नहीं किया जाए। ऐसे भवनों का तुरंत चिन्हांकन कर विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही नए भवन निर्माण के लिए पंचायत प्रस्ताव, एसएमसी प्रस्ताव और प्राक्कलन तैयार कर संबंधित कार्यालय में समय पर जमा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सभी शिक्षक विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) ऐप के माध्यम से नियमित उपस्थिति दर्ज करें। संकुल समन्वयकों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि कोई भी शिक्षक बिना उचित कारण के बीईओ या बीआरसी कार्यालय में अनावश्यक रूप से उपस्थित न हो।

छात्रवृत्ति और बुक बैंक पर विशेष जोर

सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामता प्रसाद मन्नाडे ने छात्रवृत्ति सत्र 2026-27 के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर एकत्रित कर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्कूलों में बुक बैंक स्थापित करने तथा ऑफलाइन जन्म प्रमाणपत्रों को ऑनलाइन कराने के लिए ग्राम पंचायत सचिव से समन्वय बनाने की बात कही।

यू-डाइस और अपार आईडी का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

विकासखंड स्रोत समन्वयक भुपेश्वरी साहू ने यू-डाइस संशोधन के लिए एस-2 और एस-3 फॉर्म जल्द जमा कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विद्यार्थियों का आधार सत्यापित है, उनकी 100 प्रतिशत अपार आईडी बनाई जाए। साथ ही जिन पुरानी या क्षतिग्रस्त पुस्तकों का स्कैन नहीं हो पा रहा है, उन्हें आईएसबीएन नंबर और यू-डाइस कोड के साथ सीरियल नंबर दर्ज कर पोर्टल पर सबमिट करने के निर्देश दिए।

बैठक में ये रहे शामिल

संकुल समन्वयक देवेन्द्र चन्द्राकर, मनीष अवसरिया, गुरुदत्त पटेल, विजय साहू, गोविंद चौधरी, कोमनलाल चन्द्राकर सहित कुल 36 संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire