Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोसमर्रा में बाल कैबिनेट का गठन, बेबेश्वरी ध्रुव बनीं प्रधानमंत्री

CG News: शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोसमर्रा में बाल कैबिनेट का गठन, बेबेश्वरी ध्रुव बनीं प्रधानमंत्री
X

CG News: कोसमर्रा: छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोसमर्रा में बाल कैबिनेट का गठन किया गया। इस दौरान लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराकर विभिन्न पदों के लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवाचारी शिक्षक मुरली प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में हुआ।

बेबेश्वरी ध्रुव चुनी गईं प्रधानमंत्री

बाल कैबिनेट के प्रधानमंत्री पद के लिए दो उम्मीदवारों के बीच मतदान कराया गया। कक्षा 8वीं की छात्रा बेबेश्वरी ध्रुव को 44 वोट मिले, जबकि कल्याणी बरिहा को 15 वोट प्राप्त हुए। इस तरह बेबेश्वरी ध्रुव 29 मतों के अंतर से प्रधानमंत्री चुनी गईं। चुनाव के बाद सभी विजेता विद्यार्थियों का स्वागत और सम्मान किया गया।

इन विद्यार्थियों को मिली जिम्मेदारी

बाल कैबिनेट में नितिन यादव को वित्त मंत्री, आराधना यादव को शिक्षा मंत्री, मोरिस निषाद को खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री, तान्या ठाकुर को स्वास्थ्य एवं संस्कृति मंत्री, शिवम ठाकुर को उद्योग मंत्री, भूपेश पटेल को अनुशासन एवं सुरक्षा मंत्री तथा कल्याणी बरिहा को उद्यानिकी एवं पर्यावरण मंत्री बनाया गया।

नेतृत्व और जिम्मेदारी का मिलेगा अनुभव

संकुल समन्वयक मनीष अवसरिया, प्रधानपाठक संजय अग्रवाल, पवन कुमार कुंजाम और शिक्षिका दामिनी हरपाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। शिक्षक मुरली प्रसाद यादव ने कहा कि बाल कैबिनेट से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और टीम भावना का विकास होता है। वहीं शिक्षिका दामिनी हरपाल ने कहा कि विद्यालय में अनुशासन, स्वच्छता और बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने में बाल कैबिनेट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने दायित्व ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ निभाने का आग्रह किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire