Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : घरेलू विवाद में पिता ने बेटे को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime : घरेलू विवाद में पिता ने बेटे को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
X

CG Crime : बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम कुसमूली में घरेलू विवाद के दौरान एक पिता ने गुस्से में अपने ही बेटे पर डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक विजेंद्र श्रीवास अक्सर शराब के नशे में घर में विवाद करता था। घटना वाले दिन भी वह शराब पीकर घर पहुंचा और अपने पिता मोहित राम श्रीवास से कहासुनी करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

इस दौरान गुस्से में आए पिता ने डंडे से बेटे के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से विजेंद्र श्रीवास की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी पिता मोहित राम श्रीवास को तत्काल हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire