Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CRIME NEWS: हाईवे पर चालकों को फंसाकर लूटपाट करने वाली शातिर शमा खान गिरफ्तार, सेक्स का लालच देकर ऐसे देती थी वारदात को अंजाम

CRIME NEWS: हाईवे पर चालकों को फंसाकर लूटपाट करने वाली शातिर शमा खान गिरफ्तार, सेक्स का लालच देकर ऐसे देती थी वारदात को अंजाम

CRIME NEWS: हाईवे पर चालकों को फंसाकर लूटपाट करने वाली शातिर शमा खान गिरफ्तार, सेक्स का लालच देकर ऐसे देती थी वारदात को अंजाम
X
CRIME NEWS: हाईवे पर कार चालकों को बहलाने और सुनसान जगह पर ले जाकर लूटपाट करने के आरोप में मोहाली पुलिस ने कश्मीर की रहने वाली शमा खान और उसके 6 साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस गैंग द्वारा 20 से अधिक कार चालकों को लूटे जाने का खुलासा किया है। आरोपियों के पास से एक थार, एक आईफोन, सोने का ब्रेसलेट और अन्य सामान बरामद किए गए हैं, जिन्हें उन्होंने पंजाब के गोबिंदगढ़ के एक कारोबारी से लूटा था। एक अन्य मामले में आई-20 कार लूटे जाने की घटना में भी पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है।


CRIME NEWS: पुलिस के अनुसार, बठिंडा के अर्शदीप सिंह, जसपाल सिंह, सोहाना के विक्रम सिंह, गुरप्रीत सिंह, चंडीगढ़ के अंगदजोत सिंह और इनकी साथी शमा खान को लूटपाट की इस साजिश में शामिल पाया गया है। मूल रूप से कश्मीर की रहने वाली शमा मोहाली के मटौर में रहती थी और लिफ्ट मांगने के बहाने राहगीरों को सुनसान स्थान पर ले जाकर अपने साथियों को बुला लेती थी। उसके साथी वहां पीड़ित को घेर कर मारपीट करते और उसे लूट लेते थे।

CRIME NEWS: 26 अक्तूबर और 3 नवम्बर को इस गैंग ने दो घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने इनसे थार, आई-20, एक स्विफ्ट डिजायर, एक .315 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। डी.आई.जी. निलांबरी जगदाले ने बताया कि 3 नवम्बर को गोबिंदगढ़ के कारोबारी दीपक अग्रवाल से, जो अपनी महिला मित्र के साथ थार में सफर कर रहे थे, लूटपाट की गई थी। आरोपियों ने सेक्टर-77 के पास उन्हें घेर कर मारपीट की और उनकी थार, आईफोन और सोने का ब्रेसलेट लेकर फरार हो गए थे।

CRIME NEWS: एयरपोर्ट रोड पर इसी गिरोह ने एक आई-20 कार भी लूटी थी। महिला साथी ने पहले कार चालक को बहलाकर उसे सुनसान स्थान पर रुकवाया, जहां उसके साथी पहले से घात लगाकर बैठे थे।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire