Create your Account
Crime News : चाची को ब्लैकमेल करने वाले भतीजे की चाचा ने की हत्या, नदी में फेंका शव, तीन गिरफ्तार
Crime News : जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में एक ऐसी घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है, जो रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करती है। बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-11 में रहने वाले कृष्णा महतो 31 वर्ष ने अपनी चाची का अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। जब चाची ने यह बात अपने पति राजेश महतो को बताई, तो गुस्से में आकर राजेश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर भतीजे की हत्या की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि कृष्णा महतो ने अपनी चाची का नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया था। इस वीडियो का इस्तेमाल कर वह लंबे समय से चाची को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। उसने धमकी दी थी कि अगर चाची ने उसकी बात नहीं मानी, तो वह वीडियो को वायरल कर देगा। परेशान चाची ने आखिरकार यह बात अपने पति राजेश महतो को बताई।
12 अगस्त 2025 की रात को राजेश ने अपने भतीजे कृष्णा को अपने घर बुलाया। वहां पहले से ही राजेश के दोस्त मुकेश मुर्मू और आसिफ अंसारी मौजूद थे। चारों ने मिलकर शराब पी। जब कृष्णा नशे में धुत हो गया, तो आसिफ ने उसके मुंह और हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद राजेश और मुकेश ने उसे लुपुंगडीह नदी के पास ले जाकर पुल से नीचे फेंक दिया। इस जघन्य हत्या को अंजाम देने के बाद तीनों अपने-अपने घर लौट गए।
12 अगस्त की रात जब कृष्णा घर नहीं लौटा, तो उसके भाई प्रकाश महतो ने उसकी तलाश शुरू की। कोई सुराग न मिलने पर प्रकाश ने बिरसानगर थाने में राजेश और मुकेश के खिलाफ अपहरण और हत्या की नीयत से अपहरण का मामला दर्ज कराया। 16 अगस्त को जादूगोड़ा पुलिस को लुपुंगडीह नदी के पास एक शव मिला, जिसकी पहचान कृष्णा महतो के रूप में हुई। शव के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजेश महतो, मुकेश मुर्मू और आसिफ अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौके पर मौत, चार जिंदगी से जूझ रहे
- 2. Username feature: यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, अब Telegram और Signal को भी नोटिस
- 3. Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी : गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज! जानें पूरा प्लान
- 4. CG News : 5-स्टार होटलों का हाई-प्रोफाइल ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा, 300 से ज्यादा होटलों को लगा चुका है करोड़ों का चूना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

