Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Crime News : रिटायर्ड फौजी ससुर ने बहु को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, फरार

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।

Crime News : रिटायर्ड फौजी ससुर ने बहु को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, फरार
X

Crime News : मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिकरौदा नहर के पास एक रिटायर्ड सैनिक ने अपनी बहू की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में बहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी ससुर ज्ञान सिंह गुर्जर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Crime News : प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, पारिवारिक विवाद इसका कारण हो सकता है। पुलिस ने आरोपी ज्ञान सिंह गुर्जर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। यह घटना मुरैना शहर में करीब 8 किलोमीटर दूर सिकरौदा नहर के पास हुई, जिसने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire