Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Crime News: दहेज लोभियों की भेंट चढ़ी नवविवाहिता,चौथी मंजिल से कूदकर दी जान,सास और पति गिरफ्तार

पुलिस ने नव विवाहिता के पति और सास के खिलाफ दहेज मृत्यु का केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया।

Vpb
Crime News: दहेज लोभियों की भेंट चढ़ी नवविवाहिता,चौथी मंजिल से कूदकर दी जान,सास और पति गिरफ्तार
X
Crime News: भोपाल। मध्य प्रदेश में दहेज लोभियों की प्रताड़नाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आएं दिन विवाहित महिलाएं इनकी प्रताड़ना का शिकार होकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने को मजबूर हैं। ऐसा ही एक मामला भोपाल से सामने आया है। जहां शहर के कटारा हिल्स स्थित गौरीशंकर आवासीय परिसर में 22 साल की नवविवाहिता ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

Crime News: पुलिस ने नव विवाहिता के पति और सास के खिलाफ दहेज मृत्यु का केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया है। दरअसल, पुलिस जांच में सामने आया कि शादी के समय नव विवाहिता के परिजनों ने 5 लाख रुपए दहेज में दिए थे। अब पति और सास कार खरीदना चाहती थी। इसके लिए रकम कम पड़ने पर उन्होंने नवविवाहिता पर दबाव बनाना शुरू किया था।पुलिस के अनुसार मृतका स्वाति पटेल मूलतः सागर जिले की रहने वाली थी। उसकी मां नहीं होने से स्वाति की मामा-मामी ने उसकी - परवरिश की थी। चार महीने पहले उसकी शादी एलआईजी 14/409 निवासी भूपेंद्र पटेल से हुई थी।

Crime News: स्वाति पटेल ने अपने घर के सामने की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी थी। पति भूपेंद्र और सास द्रौपदी पटेल उसे लेकर एम्स पहुंचे, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने पुलिस को बताया था कि पांच लाख रुपए दहेज में देने के बाद भी स्वाति पर कार खरीदने के लिए मायके से रुपए लाने का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम करने के साथ ही पति भूपेंद्र पटेल और सास द्रौपदी पटेल पर दहेज मृत्यु का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire