Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Crime News: पति ने बनाई दो फर्जी कंपनी, पत्नी को बनाया डायरेक्टर, दोनों ने मिलकर ठगे 12 करोड़, जानिए कैसे बिछाया जाल

पुलिस ने पति-पत्नी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला भिलाई के मामला स्मृति नगर थाना का है।

Crime News: पति ने बनाई दो फर्जी कंपनी, पत्नी को बनाया डायरेक्टर, दोनों ने मिलकर ठगे 12 करोड़, जानिए कैसे बिछाया जाल
X

Crime News: भिलाई। दुर्ग और भिलाई शहर में शेयर बाजार में निवेश कर पैसे डबल करने का लालच देकर सैकड़ों लोगों से एक दंपती ने करीब 12 करोड़ रुपए की ठगी की है। पति ने दो फर्जी कंपनी बनाई थी, जिसमें पत्नी को डायरेक्टर बनाया था। लोगों को 40 प्रतिशथ मुनाफे का लालच देकर इन्वेस्ट करवाया। शुरुआत के कुछ महीनों में निवेशकों को मुनाफा देकर भरोसा जीत लिया था। फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड स्नेहांशु नामदेव और उसकी पत्नी डाली नामदेव है। पुलिस ने पति-पत्नी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला भिलाई के मामला स्मृति नगर थाना का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्नेहांशु नामदेव (37 वर्ष) और उसकी पत्नी डाली (35 वर्ष) ने निवेशकों को फंसाने के लिए पहले दो फर्जी कंपनियां बनाई। पहली कंपनी निशा बिजनेस कंसल्टेंट प्रा. लि. (सूर्या मॉल, जुनवानी) और दूसरी कंपनी यूनीक इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन (सुपेला चौक) के नाम से। इन दोनों कंपनियों का न तो SEBI और न ही RBI से कोई पंजीयन था। बावजूद इसके इन्हें शेयर मार्केट इन्वेस्टमेंट फर्म के रूप में प्रचारित किया गया। बड़े-बड़े बोर्ड, आकर्षक विजिटिंग कार्ड और मार्केटिंग के जरिए यह भरोसा दिलाया गया कि, कंपनी असली है। यहां पैसा लगाना सुरक्षित रहेगा।

20 से 40 प्रतिशथ मुनाफे का झांसा आरोपियों ने लोगों को यह कहकर लुभाया कि, अगर वे इनके जरिए शेयर बाजार में पैसा लगाएंगे, तो हर महीने 20 से 40% तक मुनाफा मिलेगा। इतना ही नहीं एक साल के भीतर निवेश की रकम दोगुनी कर देने का दावा भी किया गया। नए निवेशकों को जोड़ने के लिए अलग से कंसल्टेंट रखे गए। जिन्हें 10 से 15% तक कमीशन दिया जाता था। शुरुआती महीनों में कुछ निवेशकों को वादा किया गया। मुनाफा भी दिया गया। जिससे उनका विश्वास बने और लोग पैसे लगाएं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire