Create your Account
Crime News : प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, भाभी के इनकार पर देवर ने पत्थर से कुचलकर की हत्या, गिरफ्तार
Crime News : दुमका। झारखंड के दुमका जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। यहां एक देवर मंगल मुर्मू, ने अपनी भाभी सुकुरमनी सोरेन की प्रेम प्रसंग के चलते बेरहमी से हत्या कर दी। सुकुरमनी ने अपने पति और बच्चों को छोड़कर मंगल के साथ भागने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद गुस्से में आकर मंगल ने पत्थर से उसकी हत्या कर दी और शव को गोबर के ढेर में छिपा दिया। पुलिस ने तकनीकी जांच और सख्त पूछताछ के बाद मंगल को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि दुमका जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के रंगाबांध गांव की रहने वाली सुकुरमनी सोरेन 28 वर्ष का अपने देवर मंगल मुर्मू 29 वर्ष के साथ पिछले कुछ समय से प्रेम संबंध था। सुकुरमनी के पति मटरू मुर्मू लंबे समय तक काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते थे, जिसके चलते दो बच्चों की मां सुकुरमनी और मंगल के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। मंगल अपनी भाभी से शादी करने की जिद पर अड़ा था और उसे अपने साथ भागने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा था।
रेलवे स्टेशन पर बुलाकर बनाया हत्या का प्लान-
4 जून को मंगल ने सुकुरमनी को जरमुंडी रेलवे स्टेशन के पास जरुवाडीह गांव के एक सुनसान मैदान में बुलाया। वहां उसने सुकुरमनी से अपने साथ भागने और शादी करने की बात कही। सुकुरमनी ने अपने छोटे बच्चों का हवाला देकर साफ इनकार कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई और गुस्से में सुकुरमनी ने मंगल को थप्पड़ जड़ दिया। आवेश में आए मंगल ने पास पड़े एक बड़े पत्थर से सुकुरमनी के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद मंगल ने सबूत मिटाने के लिए सुकुरमनी के शव को पास के गोबर के ढेर में छिपा दिया। उसने अपने भाई को गुमराह करने के लिए फोन कर बताया कि वह देवघर से ट्रेन से आ रहा है, ताकि किसी को उस पर शक ना हो।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई-
7 जून को जरुवाडीह गांव के एक मैदान में गोबर के ढेर से सुकुरमनी का शव बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तालझारी थाना क्षेत्र के रंगाबांध गांव की रहने वाली सुकुरमनी की पहचान की। परिजनों की शिकायत पर जरमुंडी पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। कॉल डिटेल और मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर मंगल को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया गया। सख्त पूछताछ में मंगल ने हत्या की बात कबूल ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर, सुकुरमनी का पर्स, चप्पल और वोटर आई-कार्ड बरामद किया। देवघर के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खरवार ने बताया, सुकुरमनी और मंगल के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन जब सुकुरमनी ने मंगल के साथ भागने से इनकार किया, तो गुस्से में उसने हत्या को अंजाम दिया। आरोपी को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: खरीदारी से बाजार को मिला सपोर्ट, लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी, जानें रुपया-डॉलर का हाल
- 2. Stock Market Crash: बिकवाली से गिरा भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,800 अंक टूटा, निफ्टी में 550 अंकों की गिरावट
- 3. CG News : आग लगने से 500 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों की मेहनत हुई खाक
- 4. Raipur City News : स्टेशन क्षेत्र में 4 घंटे हल्के मालवाहक वाहनों पर प्रवेश प्रतिबंध, यातायात सुचारू बनाने का कदम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

