Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Crime News : दोहरा हत्याकांड में सेना के जवान सहित चार गिरफ्तार, इस वजह से हुथा विवाद...

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

Crime News : दोहरा हत्याकांड में सेना के जवान सहित चार गिरफ्तार, इस वजह से हुथा विवाद...
X

Crime News : रांची। झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार रात दो युवकों की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने सेना के एक जवान सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि दोनों युवकों की हत्या एक जमीन विवाद के चलते की गई थी। पुलिस ने अन्य अपराधियों की संलिप्तता का भी खुलासा किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Crime News : बता दें कि घटना रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के कतरपा गांव की है, जहां बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों युवक सरस्वती पूजा के विसर्जन जुलूस के बाद घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। उन्हें रांची स्थित रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा थे।

Crime News : घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए रांची-गुमला हाईवे पर पांच घंटे तक जाम लगाया। पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद जाम हटाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधराम मुंडा का गांव में जमीन खरीदने को लेकर कुछ बाहरी लोगों से विवाद चल रहा था, और वह बाहरी लोगों के गांव में जमीन खरीदने का विरोध कर रहा था।

Crime News : इसी विवाद के चलते उसे गोली मारी गई, और जब मनोज कच्छप ने हमलावरों को देख लिया, तो उसे भी हत्या के शिकार बनाया गया। गोली चलाने वालों में सेना का एक जवान भी शामिल था, जो बुधराम मुंडा का रिश्तेदार बताया जाता है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले की पूरी जांच की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire