Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CRIME NEWS: शिक्षा विभाग में क्लर्क की नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े 3 लाख रुपए की ठगी, विजय साहू के खिलाफ अपराध दर्ज
CRIME NEWS: शिक्षा विभाग में क्लर्क की नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े 3 लाख रुपए की ठगी, विजय साहू के खिलाफ अपराध दर्ज

CRIME NEWS: गौरेला पेंड्रा मरवाही: मरवाही में युवक से शिक्षा विभाग में क्लर्क की नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े 3 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने नया रायपुर निवासी विजय साहू के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है जहां राजनगर निवासी राकेश अग्रहरी की पहचान मरवाही आने जाने के दौरान रायपुर के रहने वाले विजय साहू से हुई, जो अपने आप को नया रायपुर मंत्रालय में अधिकारी के पद पर पोस्टेड होने की जानकारी दिया।
CRIME NEWS: इसके बाद उसने राकेश अग्रहरी को शिक्षा विभाग पर संविदा क्लर्क पद पर नौकरी लगाने का झांसा दिया औऱ अलग अलग किस्तों में लगभग 3 लाख 50 हजार रुपए ले लिया । वही इस दौरान विजय साहू ने युवक को व्हाट्सप पर एक नियुक्ति पत्र भी दिखा दिया लेकिन जब राकेश अग्रहरी को ओरिजिनल नियुक्ति पत्र नहीं मिला तो उसे ठगी होने का एहसास हुआ और पूरे मामले की शिकायत मरवाही थाने में की, जिस पर पुलिस ने विजय साहू के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


