Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Crime News : बारात का जश्न बदला मातम में, हर्ष फायरिंग से मासूम की मौत...

घटना के बाद खुशियों का माहौल शोक में बदल गया और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

Crime News : बारात का जश्न बदला मातम में, हर्ष फायरिंग से मासूम की मौत...
X

Crime News : नोएडा। सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के अग्गहपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की वजह से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। यह घटना 16 फरवरी रविवार की रात को हुई, जब गुरुग्राम से आई बारात में फायरिंग की गई और गोली बच्चे के सिर में लगी। घटना के बाद खुशियों का माहौल शोक में बदल गया और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

Crime News : मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि बच्चे का नाम अंश शर्मा था। वह बारात देखने के लिए बाहर आया हुआ था, तभी अचानक हुई फायरिंग में उसे गोली लग गई। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

Crime News : पुलिस ने मामले में तीन टीमें गठित की हैं और आरोपी हैप्पी की तलाश जारी है। हैप्पी गुरुग्राम के उसी गांव का रहने वाला है, जहां से बारात आई थी। घटना के बाद पुलिस ने दूल्हे के पिता और मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। परिजनों ने धमकी दी कि यदि आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे बच्चे के शव के साथ थाने पर धरना देंगे।

Crime News : इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। लोगों ने हर्ष फायरिंग की इस कुप्रथा पर सवाल उठाए हैं और सख्त कानून की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire