Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Crime News : मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस...

इसमें से 3-4 गोलियां उन्हें लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Crime News : मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस...
X

Crime News : नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में शनिवार सुबह एक कारोबारी की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील जैन के रूप में हुई है, जो यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास अपने घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, उस समय जब सुनील जैन स्कूटर से जा रहे थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन पर करीब 7-8 राउंड गोलियां चलाईं। इसमें से 3-4 गोलियां उन्हें लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Crime News : पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद फर्श बाजार थाना पुलिस की टीम को घटना स्थल पर भेजा। हालांकि, कारोबारी को अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। पुलिस अब हमलावरों की पहचान करने और इस घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

Crime News : शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम ने कहा, हमने घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जरूरी कार्रवाई की। क्राइम टीम को भी बुलाया गया है और जांच जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Crime News : सुनील जैन के परिवार का कहना है कि उनका किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था और न ही उन्हें किसी तरह की धमकी मिली थी। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह घटना क्यों और किस कारण हुई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire