Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
Crime News : नाराज मामा ने भांजी की गोली मारकर की हत्या, शादी से चार दिन पहले दिल दहलाने वाली वारदात...
Crime News : मुजफ्फरनगर। जिले के खतौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जिसमें 28 वर्षीय युवती हिमांशी की उसके मामा ने गोली मारकर हत्या कर दी। हिमांशी की लाश मामा के ही कार में मिली। पुलिस ने जांच में पाया कि हिमांशी के शरीर पर गोली के दो निशान थे।
Crime News : बता दें कि हिमांशी अपने प्रेमी विनीत से शादी करने वाली थी। परिवार की नाराजगी के बावजूद उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली थी और 12 नवंबर को रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी का आयोजन किया जाना था। हिमांशी के मामा भारतवीर को उसके प्रेम संबंध को लेकर आपत्ति थी और वह कई बार हिमांशी को धमकी दे चुके थे। शुक्रवार को हिमांशी को मामा के परिवार ने शादी की खरीदारी के लिए बुलाया था, लेकिन विवाद बढ़ने पर मामा और उसके बेटे ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और कार में लाश छोड़कर फरार हो गए।
Crime News : प्रॉपर्टी विवाद और धमकियां-
हिमांशी के पास पिता की 33 बीघा जमीन थी, जिसमें से 22 बीघा जमीन का सौदा उसके मामा ने बिना उसकी सहमति के कर लिया था और आधी रकम अपने पास रख ली थी। इस संपत्ति विवाद को लेकर मामा और भांजी के बीच तनाव बढ़ गया था। हिमांशी अपने हिस्से की जमीन पर मकान बनाना चाहती थी, लेकिन मामा का परिवार उसे वहां नहीं जाने दे रहा था।
Crime News : प्रेमी की आपबीती-
हिमांशी के प्रेमी विनीत ने बताया कि उसके मामा को उनके रिश्ते पर आपत्ति थी और उसने कई बार धमकियां दी थीं। विनीत ने आखिरी बार शुक्रवार सुबह हिमांशी से बात की थी, जिसमें उसने घर में जेवर को लेकर झगड़े की बात बताई थी। कुछ देर बाद उसका फोन बंद हो गया और फिर पड़ोसी ने खबर दी कि हिमांशी को गोली मार दी गई है।
Crime News : एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और मामा के परिवार में से दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। घटना की तहरीर मिलने के बाद आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. UP: लोक अदालत नहीं दे सकती तलाक की डिक्री, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट की कानूनी सीमा
- 2. Gold and Silver Prices: सोना ₹6400 टूटा, चांदी ₹14000 से ज्यादा सस्ती हुई, जानें सर्राफा बाजार का हाल
- 3. TMC : अकेली पड़ी ममता बनर्जी, TMC की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में 8 MLA और 6 MP ही पहुंचे,अभिषेक बनर्जी फिर बने राष्ट्रीय महासचिव
- 4. Monday Horoscope: सोमवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

