Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Crime News : स्कूटी पर निकले कारोबारी को बदमाशों ने गोलियों से भूना, जानें क्या है वजह...

घटना की जानकारी मिलते ही घर के लोग मौके पर पहुंचे।

Crime News : स्कूटी पर निकले कारोबारी को बदमाशों ने गोलियों से भूना, जानें क्या है वजह...
X

Crime News : रांची। झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम क्षेत्र में आज रविवार के दोपहर बीच सड़क पर बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर को गोलियों से भून डाला। इस वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

Crime News : बता दें कि प्रापर्टी डीलर मधुसूदन राय स्कूटी से नामकुम थाना क्षेत्र के राजाउलातू उनीडीह स्थित घर से स्कूटी पर कहीं जाने के लिए निकले थे। जैसे ही कवाली नामक जगह के पास पहुंचा, तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। जिससे मधुसूदन राय सड़क पर गिर गए। इसके बाद उन्हें 12 गोलियां मारी गईं। अपराधी वारदात को अंजाम देकर आराम से भाग निकले। मधुसूदन राय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घर के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घटना के विरोध में सड़क जाम कर दी।

Crime News : पुलिस ने बहुत समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रांची के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। मामले की तहकीकात की जा रही है। हत्या की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि यह कारोबारी प्रतिद्वंद्विता या किसी रंजिश का परिणाम है। मधुसूदन राय के खिलाफ भी थाने में कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire