Breaking News
UP News : गैस बचाने की नसीहत बनी झगड़े की वजह, सास-बहू का विवाद थाने तक पहुंचा, पुलिस भी रह गई हैरान
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
सांसद प्रिया के हाथो विकेट गंवा बैठे क्रिकेटर रिंकू सिंह, जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, क्या बोले सांसद के पिता....
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 सीरीज से पहले, स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह का रिश्ता समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद प्रिया सरोज से पक्का हो गया है। ख़बरें है कि, दोनों का रोका हो चूका है, और जल्द ही उनकी शादी की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। प्रिया सरोज के पिता ने इस रिश्ते की पुष्टि की है, और रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों परिवारों ने इस रिश्ते पर सहमति जताई है। अलीगढ़ में हुई बातचीत के बाद, सगाई की तारीख और अन्य समारोहों की जानकारी बाद में तय की जाएगी। रिंकू सिंह को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। यह सीरीज 22 जनवरी से शुरू होने जा रही है।

कौन है प्रिय सरोज?
प्रिया सरोज, जिनकी उम्र 26 साल है, ने 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर मछलीशहर सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी के बीपी सरोज को 35,850 वोटों से हराया। प्रिया का जन्म 23 नवंबर 1998 को वाराणसी में हुआ था, और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से पूरी की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से आर्ट्स में स्नातक की डिग्री हासिल की और एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। प्रिय सरोज के पिता, तूफानी सरोज, तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में समाजवादी पार्टी के टिकट पर केराकत सीट से विधायक हैं।
रिंकू सिंह ने भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। रिंकू पिछले दो सालों से भारतीय T20 टीम का हिस्सा है। उनका बल्ला लगातार रन उगल रहा है, और वह एक विस्फोटक बल्लेबाज के तौर पर पहचाने जाते हैं। रिंकू सिंह ने अब तक 2 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 27.50 की औसत और 134.14 की स्ट्राइक रेट से 55 रन बनाये हैं। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 38 रन रहा है। इसके अलावा, रिंकू ने 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 507 रन बनाए हैं। उनकी टी20 करियर की औसत 46.09 और स्ट्राइक रेट 165.14 रही है। अब तक उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं, और उनका सर्वोत्तम स्कोर नाबाद 69 रन है। 
क्या बोले प्रिया के पिता
बृहस्पतिवार को रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, लेकिन प्रिया सरोज के पिता, तूफानी सरोज ने इसे नकार दिया। उन्होंने बताया कि रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह पिछले दो-तीन महीनों से शादी की चर्चा के लिए उन्हें बुला रहे थे, जिसके बाद वह बृहस्पतिवार को अलीगढ़ गए थे। शादी को लेकर दोनों परिवारों के बीच सार्थक बातचीत हुई है। रिंकू को प्रदेश सरकार की ओर से डिप्टी एसपी बनाने की बात चल रही है।

कैसे हुई थी रिंकू और प्रिया की दोस्ती
तूफानी सरोज ने बताया कि प्रिया की एक सहेली के पिता क्रिकेटर हैं, और उनके माध्यम से रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की जान-पहचान हुई थी। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं और उन्होंने कहा कि वे परिजनों की रजामंदी से शादी करेंगे। अब, दोनों परिवारों के बीच भी सार्थक बातचीत हो चुकी है।

Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 Captian List : आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों के कप्तान घोषित, 28 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट
- 2. Anti-aircraft guns: पोकरण में भारतीय सेना का हाई-इंटेंसिटी युद्धाभ्यास, एंटी-एयरक्राफ्ट गन से ड्रोन मार गिराए
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, केंद्र से मिली कई अहम मंजूरियां
- 4. Comilla Temple Explosion : बांग्लादेश के कोमिल्ला में मंदिर के पास बम धमाका, पुजारी समेत तीन लोग घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

