Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Covid cases in India: दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहे कोराना मरीज, 2390 एक्टिव मामले

Covid cases in India: नई दिल्ली। भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 2390 तक पहुंच गई है। केरल के हालात भयावह होते जा रहे हैं। देश में कुल 2390 एक्टिव केसों में से केरल में सबसे ज्यादा 727 मामले हैं।

Covid cases in India: दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहे कोराना मरीज, 2390 एक्टिव मामले
X

Covid cases in India: नई दिल्ली। भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 2390 तक पहुंच गई है। केरल के हालात भयावह होते जा रहे हैं। देश में कुल 2390 एक्टिव केसों में से केरल में सबसे ज्यादा 727 मामले हैं। सक्रिय मामलों के मामले में महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। शुक्रवार को राज्य में 84 नए मामले सामने आए, अब यहां 681 मरीज हैं। कोरोना के हालिया संक्रमण में देश के 60 फीसदी सक्रिय मामले इन्हीं दो राज्यों में हैं।

16 पहुंचा मौतों का आंकड़ा

पिछले 24 घंटे में कर्नाटक के मैसूर में 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में कोरोना से यह तीसरी मौत है। इसके अलावा महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कुल 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल मौतों का आंकड़ा 16 पहुंच गया है।

महाराष्ट्र में 681 मरीज

महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि शुक्रवार को कोविड के 84 नए मामले सामने आए। जबकि मुंबई में जनवरी 2025 से अब तक कुल 681 मामले मिल चुके हैं। राज्य में जनवरी से अब तक 9592 कोविड-19 टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं, गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के दो मामले सामने आए। दोनों मरीज केरल के हैं और श्रीनगर के सरकारी डेंटल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं।

बिहार में बढ़े मामले

बिहार में कोरोना वायरस के नए दौर का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। पटना में पिछले 24 घंटे के अंदर एक जूनियर डॉक्टर समेत 7 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 3 लोग नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई जांच में संक्रमित पाए गए, जबकि 4 दो निजी लैब में जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सिविल सर्जन कार्यालय को भेजी गई रिपोर्ट में कोरोना पीड़ितों की संख्या का खुलासा हुआ।

गुजरात के अहमदाबाद में एक दिन के नवजात की कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई। बच्चे को आईसीयू में रखा गया है। पिछले हफ्ते बच्चे की मां भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, हालांकि अब उसकी रिपोर्ट निगेटिव है। मेघालय में 7 महीने बाद कोविड के 2 मामले मिले हैं।

मिजोरम में मिला पहला केस

मिजोरम में 7 महीने बाद मिला कोविड का पहला मामला मिजोरम में 2 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में ऐसा आखिरी मामला सामने आने के 7 महीने बाद कोविड के मामले मिले हैं। मिजोरम में कोविड-19 का आखिरी मामला अक्टूबर 2024 में सामने आया था, इस दौरान राज्य में 73 लोग वायरस से संक्रमित हुए थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire