Top
Begin typing your search above and press enter to search.

COVID-19 in India: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 2 मौतें, 27 नए केस मिले, 363 एक्टिव मरीज

COVID-19 in India: नई दिल्ली। कोरोना के ज्यादातर नए मामले केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों से सामने आ रहे हैं। देश में कोरोना के नए वैरिएंट से बीते 24 घंटे में 2 मरीजों की मौत हो गई है।

COVID-19 in India: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 2 मौतें, 27 नए केस मिले, 363 एक्टिव मरीज
X

COVID-19 in India: नई दिल्ली। कोरोना के ज्यादातर नए मामले केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों से सामने आ रहे हैं। देश में कोरोना के नए वैरिएंट से बीते 24 घंटे में 2 मरीजों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक- बेंगलुरु में कोरोना पीड़ित 84 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया है। इससे पहले ठाणे में 21 साल के युवक की मौत हुई थी।

बीते 24 घंटे में 23 नए कोरोना केस सामने आए। महाराष्ट्र के ठाणे में 8, राजस्थान-कर्नाटक में 5, उत्तराखंड-हरियाणा में 3-3, मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 और यूपी के नोएडा में एक मामला सामने आया है। कुल एक्टिव केसों की संख्या 363 पहुंच गई है।

देशभर में बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने समीक्षा बैठक की। इस बैठक में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR), स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (DHR), डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेज (DGHS) और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) के अधिकारी शामिल हुए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड के नए मामले केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों से सामने आए हैं। हालांकि, ज्यादातर केस हल्के (माइल्ड) हैं और मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire