Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

चचेरे भाई-बहन ने एक ही फंदे पर लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

चचेरे भाई-बहन ने एक ही फंदे पर लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
X

MP News : सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के कुठिला पहाड़ गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी मचा दी है। आदिवासी बाहुल्य इस गांव के जंगल में सगे चचेरे भाई-बहन, राधा मवासी और देशराज मवासी का शव एक ही फंदे से लटकता मिला। इस दुखद घटना ने पूरे गांव में मातम फैला दिया है।


बरौंधा थाना प्रभारी अभिनव सिंह ने बताया कि दोनों सगे चचेरे भाई-बहन थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को फंदे से उतारा। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बरौंधा मर्चुरी भेजा गया, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसके चलते आत्महत्या का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire