Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

नवरंग पब्लिक स्कूल मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, कोषाध्यक्ष शशि प्रभा पांडे, नेहा तोलवानी, रजनी दुबे समेत 5 लोगों पर FIR दर्ज, सलाखों के पीछे होंगे आरोपी?

कोर्ट के आदेश पर संज्ञान लेते हुए टिकरापारा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

नवरंग पब्लिक स्कूल मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, कोषाध्यक्ष शशि प्रभा पांडे, नेहा तोलवानी, रजनी दुबे समेत 5 लोगों पर FIR दर्ज, सलाखों के पीछे होंगे आरोपी?
X

Raipur News : रायपुर : रायपुर कोर्ट ने नवरंग पब्लिक स्कूल में ऑफिस का ताला तोड़कर चोरी से जुड़े मामले में कर्मचारी कनिज फातिमा असरफी के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए फातिमा असरफी के हक में आदेश जारी करते हुए टिकरापारा थाना पुलिस को एफआईआर के निर्देश दिए. कोर्ट के आदेश पर संज्ञान लेते हुए टिकरापारा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

Raipur News : पूरे मामले में पुलिस ने नवरंग पब्लिक स्कूल को संचालित करने वाली प्रियंवदा लोक कल्याण समिति की कोषाध्यक्ष शशि प्रभा पांडे (शासकीय शिक्षक बीरेंद्र पांडे की पत्नी), उसकी बेटी प्रियमदा पांडे, श्रीमती अर्पणा पांडे (प्रियंवदा लोक कल्याण समिति के सचिव दीपक पांडे की पत्नी), ड्रीम इंडिया स्कूल की प्रिंसिपल नेहा तोलवानी और रजनी दुबे के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है. बता दें कि कनिज फातिमा असरफी ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामले में बड़ा एक्शन लिया गया.

Raipur News : आरोपियों पर रात के अंधेरे में नवरंग पब्लिक स्कूल के ऑफिस का ताला तोड़कर अंदर घुसने और लॉकर से पैसे चोरी करने के गंभीर आरोप लगे हैं. जिसकी शिकायत के बाद कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। आपको बता दें कि नवरंग पब्लिक स्कूल से जुड़ा विवाद काफी समय से चर्चा में बना हुआ है. यहां एक परिवार की मनमानी और करोड़ों के खेल का मामला सामने आने के बाद हजारों बच्चों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है. बच्चों के भविष्य के साथ स्कूल में जमकर खिलवाड़ किया जा रहा है. स्कूल से जुड़े कई मामलों में अभी भी शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire