Top
Begin typing your search above and press enter to search.

भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत, पुलिस जांच में जुटी...

पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि मामले का पर्दाफाश किया जा सके।

भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत, पुलिस जांच में जुटी...
X

CG Accident : बलौदाबाजार। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पनगांव के पास आज रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक अज्ञात वाहन ने बाइक से जा रहे दंपति को जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों घटनास्थल पर ही गिर पड़े और उनकी जान चली गई।

CG Accident : हादसे में मारे गए दंपति की पहचान अशोक साहू 35 वर्ष और उसकी पत्नी पुष्पा देवी साहू 40 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण निवासी थे। बताया जा रहा है कि दंपति रायपुर से सलखन जा रहे थे, तभी पनगांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और वहां से फरार हो गया।

CG Accident : घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि मामले का पर्दाफाश किया जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire