Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Corona update: कोरोना से पिछले 24 घंटे में देश में 4 मौतें, राजनांदगांव में मिला कोरोना पॉजिटिव

Corona update: नई दिल्ली/राजनांदगांव। देशभर में बीते रोज कोविड-19 संक्रमण के कारण 4 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश और दिल्ली में एक-एक मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि देशभर में कोरोना के 64

Corona update: कोरोना से पिछले 24 घंटे में देश में 4 मौतें, राजनांदगांव में मिला कोरोना पॉजिटिव
X

Corona update: नई दिल्ली/राजनांदगांव। देशभर में बीते रोज कोविड-19 संक्रमण के कारण 4 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश और दिल्ली में एक-एक मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि देशभर में कोरोना के 64 नए मामले आए हैं।

Corona update: वहीं एक जनवरी 2025 से अब तक की बात करें तो अभी तक 120 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। संक्रमण के कुल 18256 मामले आ चुके हैं, जिसमें से 5608 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। बाकी सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया।

Corona update: वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो प्रदेश में अभी तक 1807 मामले कोरोना संक्रमण के आ चुके हैं, जिसमें से 32 लोगों की मौत हो चुकी है। अब सिर्फ 389 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। बीते रोज 54 लोग करोना से ठीक हुए हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण का कोई नया केस नहीं आया है।

Corona update: इन राज्यों में कोरोना के सर्वाधिक मामले

सबसे ज्यादा कोरोना के मामलों में केरल अब भी टॉप पर बना हुआ है। केरल में अभी अभी 1184 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं। इसके अलावा अन्य सर्वाधिक कोविड संक्रमण वाले राज्यों में गुजरात(912), पश्चिम बंगाल (747) और दिल्ली (630) टॉप फाइव में शामिल हैं।

Corona update: राजनांदगांव में मिला कोरोना पॉजिटिव

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में राजनांदगांव में 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मरीज शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक व्यक्ति भर्ती था, जिसका कोविड टेस्ट किया गया। इस दौरान व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि एक 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।

Corona update: कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक उनके परिवार को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके साथ ही उस क्षेत्र में उनके संपर्क में जो आए हैं, उन्हें आइसोलेशन में रखा जाएगा। छत्तीसगढ़ 21 जून तक कोरोना के कुल 149 के दर्ज हुए हैं। इनमें 55 एक्टिव केस हैं वहीं 94 मरीज रिकवर हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक एक मरीज की मौत कोरोना से हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire