Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Corona News : प्रदेश के इस जिले में आया कोरोना का पहला मरीज, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा सैंपल

फिलहाल मरीज स्वस्थ है और उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है, जहां वह चिकित्सकों की निगरानी में है।

Corona News : प्रदेश के इस जिले में आया कोरोना का पहला मरीज, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा सैंपल
X

Corona News : महासमुंद। जिले में कोरोना का पहला मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मरीज को सर्दी, खांसी, बुखार और हाथ-पैर में दर्द की शिकायत लंबे समय से थी, जिसके बाद उसका RT-PCR टेस्ट किया गया। जांच में मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल मरीज स्वस्थ है और उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है, जहां वह चिकित्सकों की निगरानी में है।

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के संपर्क में आए लोगों की भी जांच शुरू कर दी है, जिनके सैंपल की रिपोर्ट आज आने की संभावना है। जिले में अब तक 10 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। यह भी बताया गया कि मरीज में पाए गए कोरोना वायरस के वैरियंट की पहचान के लिए सैंपल को आज जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा।

जिला स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्सक ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करने की अपील की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire