Top
Begin typing your search above and press enter to search.

कंस्ट्रक्शन ठेकेदार की बदमाशों ने चाकू घोंपकर की हत्या, भाई की हालत गंभीर

कंस्ट्रक्शन ठेकेदार की बदमाशों ने चाकू घोंपकर की हत्या, भाई की हालत गंभीर
X

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थानांतर्गत स्थित जनता नगर में शनिवार रात घर में घुसकर बदमाशों ने चाकू से गोदकर ठेकेदार की हत्या कर दी। आरोपी पिता-पुत्र समेत पांच लोगों ने ठेकेदार और उनके भाई पर हमला किया था। भाई की हालत नाजुक है। हमला करने वाले सभी आदतन बदमाश हैं।

पुलिस के अनुसार, उमराव कॉलोनी करोंद निवासी कंस्ट्रक्शन ठेकेदार इरफान अंसारी के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार दोपहर निर्माणाधीन मकान में लगी बल्लियों में से एक बाहर की ओर गिर गई। इससे पड़ोसी भैया उर्फ काले का बिजली का तार टूट गया। इसके बाद भैया और उसके बेटे अरशू ने हंगामा कर दिया।

उस समय मोहल्ले वालों ने मामला शांत करा दिया था। इरफान अंसारी के भाई इमरान ने बताया कि शनिवार रात भैया उर्फ काले और उसके बेटे अरशू ने इम्तियाज मौलाना, आसिफ और शादाब पिस्टल के साथ घर में घुसकर हमला कर दिया। उस समय इरफान और उसका छोटा भाई रईस घर में थे। आरोपियों ने दोनों भाइयों को चाकू और छुरी से गोद दिया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। दोनों भाइयों को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इरफान की मौत हो गई, जबकि रईस की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire