Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Constable Suspended : एसएसपी की सख्त कार्रवाई, लापरवाही बरतने वाली महिला सहित चार आरक्षक निलंबित

जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को समंस और वारंट की समयबद्ध तामीली सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Constable Suspended : एसएसपी की सख्त कार्रवाई, लापरवाही बरतने वाली महिला सहित चार आरक्षक निलंबित
X

Constable Suspended : बिलासपुर। जिले में पुलिस विभाग में वारंट तामीली में लापरवाही को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। थाना तोरवा से जुड़े एक आपराधिक मामले में गवाहों की अदालत में अनुपस्थिति के कारण न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित होने पर एसएसपी ने तीन आरक्षकों और एक महिला आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Constable Suspended : बता दें कि थाना तोरवा में विचाराधीन एक आपराधिक प्रकरण में साक्षियों को कोर्ट में पेश करने में विफलता सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने इसकी जांच कराई, जिसमें संबंधित पुलिसकर्मियों की लापरवाही स्पष्ट रूप से उजागर हुई। जांच के आधार पर चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

Constable Suspended : जिसमें आरक्षक राजू सिन्हा, आरक्षक मनोज कुलमित्र, आरक्षक रोहित पाटले व महिला आरक्षक शोभा तिर्की शामिल है। निलंबन आदेश जारी करने के साथ ही एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को समंस और वारंट की समयबद्ध तामीली सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire