Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Constable Suspended : वर्दी की दबंगई पड़ी भारी, ट्रक चालक से मारपीट का वीडियो वायरल होते ही आरक्षक सस्पेंड

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

Constable Suspended : वर्दी की दबंगई पड़ी भारी, ट्रक चालक से मारपीट का वीडियो वायरल होते ही आरक्षक सस्पेंड
X

Constable Suspended : धमतरी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है। धमतरी जिले के कुरूद थाना में पदस्थ आरक्षक पर ट्रक चालक के साथ मारपीट का आरोप लगा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला मारौद टोल प्लाजा के पास का है, जहां कुरूद थाना में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन का एक ट्रक चालक के साथ कथित तौर पर मारपीट करते हुए वीडियो वायरल हुआ। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैलने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा।

वीडियो की गंभीरता को देखते हुए धमतरी पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह ने तत्काल प्रभाव से आरक्षक को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद किस वजह से शुरू हुआ और मारपीट की परिस्थितियां क्या थीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire