Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Constable Suspended : थाना परिसर में गूंजी गोली, लूट के आरोपियों की सुरक्षा में तैनात आरक्षक निलंबित

लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरक्षक को निलंबित कर दिया।

Constable Suspended : थाना परिसर में गूंजी गोली, लूट के आरोपियों की सुरक्षा में तैनात आरक्षक निलंबित
X

Constable Suspended : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब थाना परिसर के भीतर अचानक राइफल से गोली चल गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरक्षक को निलंबित कर दिया।

मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। 17 फरवरी को हुए लूटकांड के आरोपियों को पुलिस ने मिर्जापुर समेत अन्य स्थानों से गिरफ्तार किया था। उनकी सुरक्षा के लिए आरक्षक नवल तिवारी की ड्यूटी लगाई गई थी। सोमवार सुबह करीब 7 बजे आरक्षक ड्यूटी पर पहुंचे और मुंशी से एसएलआर राइफल ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने बिना मैग्जीन निकाले ही ड्रिल शुरू कर दी। इसी दौरान ट्रिगर दब गया और गोली चल गई।

गोली की आवाज से पूरा थाना गूंज उठा और अफरा-तफरी मच गई। उस समय राइफल की नोक ऊपर की ओर थी। गोली थाने में लगे पंखे की ब्लेड को चीरते हुए छत में जा धंसी। गनीमत रही कि किसी पुलिसकर्मी या आरोपी को चोट नहीं आई।

घटना की जानकारी मिलते ही रजनेश सिंह (एसएसपी, बिलासपुर) ने तत्काल प्रभाव से आरक्षक नवल तिवारी को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि ड्यूटी परिवर्तन के दौरान ड्रिल अनिवार्य होती है, लेकिन बिना मैग्जीन निकाले ट्रिगर दबाना गंभीर लापरवाही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire