Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Constable Suspended : रिश्वत लेते आरक्षक निलंबित, 1 लाख रुपए की घूस लेते वीडियो वायरल

इस मामले की जांच जारी है और आरोपी आरक्षक के अन्य कृत्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

Constable Suspended : रिश्वत लेते आरक्षक निलंबित, 1 लाख रुपए की घूस लेते वीडियो वायरल
X

Constable Suspended : बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी थाना में पदस्थ आरक्षक गजपाल जांगड़े को रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम गुंडा-बदमाश सूची में था और जेल भेजे जाने की बजाय आरक्षक ने उसके परिजनों से 1 लाख रुपए की घूस ली।

एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरक्षक के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की और उसे निलंबित कर दिया। वायरल वीडियो ने पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त संदेश दिया है। इस मामले की जांच जारी है और आरोपी आरक्षक के अन्य कृत्यों की भी पड़ताल की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire