Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Constable Suspended : पुलिस को चकमा देकर महिला आरोपी फरार, लापरवाही पर तीन आरक्षक निलंबित

पुलिस हिरासत से भागी महिला की तलाश तेज, एसपी ने तत्काल की अनुशासनात्मक कार्रवाई

Constable Suspended : पुलिस को चकमा देकर महिला आरोपी फरार, लापरवाही पर तीन आरक्षक निलंबित
X

Constable Suspended : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। चोरी के मामले में हिरासत में ली गई एक महिला आरोपी पुलिस को चकमा देकर कोतवाली थाने से फरार हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, चोरी के मामले में गिरफ्तार महिला रेखा सोरी को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना लाया गया था। इसी दौरान वह पुलिस की निगरानी से बचकर फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी।

एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक शिव कुमार ध्रुव, पूर्णिमा ठाकुर और उमेश निषाद की लापरवाही सामने आई है। इसके चलते तीनों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस ने फरार महिला की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। उसके खिलाफ पुलिस हिरासत से फरार होने का एक और मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire