Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

ड्यूटी से लौटकर आरक्षक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी...

जिसके बाद बेडरूम की खिड़की खोलकर देखा तो आरक्षक का शव पंखे के सहारे रस्सी से लटका हुआ दिखा।

ड्यूटी से लौटकर आरक्षक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी...
X

MP News : धार। जिले के राजगढ़ थाने पर पदस्थ आरक्षक ने बीती रात अपने किराए के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि मृतक अजय बामनिया राजगढ़ थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। मृतक अपने पत्नी मनीषा और 2 साल के बेटे जयवर्धन के साथ लक्ष्मी विहार कालोनी स्थित मकान में किराए से रहता था।

MP News : बताया जाता है कि मृतक आरक्षक जनवरी 2023 से राजगढ़ थाने में अपनी सेवाएं दे रहा था। वह अपनी पत्नी के साथ लक्ष्मी विहार कॉलोनी के एक किराए के मकान में निवास करता था। आरक्षक अजय बामनिया कल रात 12 बजे ड्यूटी से घर लौटा और अपने बेडरूम में जाकर सो गए थे। आरक्षक की पत्नी ने जब सुबह दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिसके बाद बेडरूम की खिड़की खोलकर देखा तो आरक्षक का शव पंखे के सहारे रस्सी से लटका हुआ दिखा।

MP News : इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। अभी तक आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मृतक के परिजनों से चर्चा कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire