Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Constable Dismissed : कारोबारी की कार से 2 लाख की चोरी करने वाला आरक्षक बर्खास्त, चार और पुलिसकर्मी जांच के घेरे में

मामले में अन्य चार पुलिसकर्मियों पर जांच जारी है।

Constable Dismissed : कारोबारी की कार से 2 लाख की चोरी करने वाला आरक्षक बर्खास्त, चार और पुलिसकर्मी जांच के घेरे में
X

Constable Dismissed : रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता का बड़ा मामला सामने आया है। दुर्ग के एक कारोबारी की कार से 2 लाख की रकम चोरी करने के आरोप में रायपुर क्राइम ब्रांच के आरक्षक प्रशांत शुक्ला को बर्खास्त कर दिया गया है। रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने गुरुवार देर रात आदेश जारी करते हुए कार्रवाई की पुष्टि की। मामले में अन्य चार पुलिसकर्मियों पर जांच जारी है।

बता दें कि घटना 18 अक्टूबर की रात की है। रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम को हवाला रकम की डिलीवरी की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर आरक्षक प्रशांत शुक्ला समेत करीब 6 पुलिसकर्मी दुर्ग पहुंचे और कारोबारी मयंक गोस्वामी की कार को रोक लिया। टीम ने मयंक से पूछताछ की और इस दौरान आरक्षक प्रशांत ने कार की तलाशी लेते हुए 2 लाख नकद निकाल लिए। पूछताछ के बाद मयंक को छोड़ दिया गया। लेकिन जब उसने कार में रकम खोजी तो वह गायब थी।

संदेह होने पर कारोबारी ने घर की सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसमें प्रशांत को पैसे निकालते हुए स्पष्ट देखा गया। कारोबारी ने अगले दिन 19 अक्टूबर को दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल से शिकायत की। जांच रिपोर्ट रायपुर एसएसपी को भेजी गई, जिसके बाद प्रशांत शुक्ला को तत्काल निलंबित किया गया था। करीब एक सप्ताह चली जांच के बाद सीएसपी स्तर पर पुष्टि होने पर बर्खास्तगी का आदेश जारी किया गया।

आदेश आईजी अमरेश मिश्रा की समीक्षा बैठक के बाद जारी किया गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी आरक्षक के अलावा चार अन्य पुलिसकर्मी धनंजय गोस्वामी, वीरेंद्र भार्गव, दिलीप जांगड़े और प्रमोद वट्टी के खिलाफ जांच जारी है। इन्हें लेकर सीएसपी कोतवाली को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire