Begin typing your search above and press enter to search.
ED के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: दफ़्तर घेरने जा रहे कार्यकर्ताओं को बेरिकेडिंग कर वाटर केनन से खदेड़ा
सेबी में हुई अनियमितताओं के आरोपों को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल शुरू हो गया है।

भोपाल। सेबी में हुई अनियमितताओं के आरोपों को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में आज कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने ED दफ्तर का घेराव किया। कांग्रेस दफ्तर से पैदल मार्च करते हुए कांग्रेसी व्यापमं चौराहे पहुंचे, जहां नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संबोधन के बाद व्यापमं चौराहे से पैदल मार्च करते हुए ED दफ्तर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बेरिकेडिंग कर रोका लिया गया।
नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता बेरिकेड पर चढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और पीसीसी जीतू पटवारी भी बेरिकेड पर चढ़ गए। इस बीच पुलिस बल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प भी देखने को मिली। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि हम सब इस भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की शुरुआत करें और ED जो की केंद्र समर्थित भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कवच का काम कर रही है उसे भेदने के अभियान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का साथ दें।
मिली जानकारी के अनुसार अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी औद्योगिक समूह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हिंडनबर्ग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में दावा किया है कि मार्केट रेगुलेटर सेबी चीफ माधबी पुरी बुच की उन विदेशी फंडों में हिस्सेदारी है जिनका अडानी समूह इस्तेमाल करता है। कांग्रेस का आरोप है कि सेबी ने उद्योगपतियों को आर्थिक लाभ पहुंचाया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


