Create your Account
दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव, आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को बनाया उम्मीदवार
- Pradeep Sharma
- 03 Jan, 2025
Delhi elections: कांग्रेस ने दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ अपनी महिला इकाई की अध्यक्ष
नई दिल्ली। Delhi elections: कांग्रेस ने दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ अपनी महिला इकाई की अध्यक्ष अलका लांबा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने कालकाजी से अलका लांबा के नाम को स्वीकृति प्रदान की।
Delhi elections: अलका लांबा का करियर, आम आदमी पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में हुई थी शामिल
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने 1990 के दशक में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) से अपनी छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई थीं और आप के टिकट पर ही वह 2015 में चांदनी चौक से विधायक बनी थीं। कुछ साल पहले उन्होंने कांग्रेस में वापसी की थी।
Delhi elections: मुख्यमंत्री आतिशी वर्तमान में कालकाजी से विधायक हैं और एक बार फिर से वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। भातीय जनता पार्टी ने फिलहाल अपने उम्मीदवार अभी घोषित नहीं किए गए हैं।
Delhi elections: अब तक कुल 48 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है कांग्रेस
कांग्रेस अब तक कुल 48 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। उसने नयी दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को टिकट दिया है। इसी तरह, कांग्रेस ने जंगपुरा सीट पर पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर फरहाद सूरी को चुनाव मैदान में उतारा है।
Related Posts
More News:
- 1. ICC Women T20 World Cup 2026 Prize Money: महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, भारत और पाकिस्तान को मिलेगी इतनी रकम
- 2. UP Accident : सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो सगे भाई समेत तीन की मौत
- 3. MP Crime : दोस्त की पत्नी को भगा ले गया बड़ा भाई, रंजिश में आरोपियों ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार
- 4. India Vs England 1st T20: भारत-इंग्लैंड पहला टी-20 मैच आज, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस, यहां देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

