Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

स्व.भाभा की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया स्मरण, नेता बोले रहवासियों से था भाभा का सीधा संवाद

पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने स्वर्गीय भाभा का स्मरण करते हुये कहा कि भोपाल की आवाम से उनका सीधा संवाद और संपर्क था।

स्व.भाभा की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया स्मरण, नेता बोले रहवासियों से था भाभा का सीधा संवाद
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के सर्वमान्य, खुशदिल स्वर्गीय अशोक जैन भाभा की 6 वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम के अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने स्वर्गीय भाभा का स्मरण करते हुये कहा कि भोपाल की आवाम से उनका सीधा संवाद और संपर्क था।

MP News : पुराने और नये भोपाल की सभी संस्थाओं से जुड़े रहकर उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ उन संस्थाओं तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभायी। जैन समाज के आयोजनों में उनकी प्रमुखता से भागीदारी रही। 80 से 90 के दशक में गैस कांड के दौरान उनकी सेवा सराहनीय और सकारात्मक रहीं। आज स्वर्गीय भाभा हमारे बीच नहीं है, किंतु उनकी याद और उनका समर्पण सैदव हम सब के बीच चिरस्थायी बना रहेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire