Top
Begin typing your search above and press enter to search.

कांग्रेस 26 दिसंबर को बेलगाम से EVM के खिलाफ शुरु करेगी आंदोलन, देशभर में निकालेगी यात्रा

कांग्रेस 26 दिसंबर को बेलगाम से EVM के खिलाफ शुरु करेगी आंदोलन, देशभर में निकालेगी यात्रा
X

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी 26 दिसंबर को कर्नाटक के बेलगाम से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत करने जा रही है। इस दिन कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक के बाद एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।

रैली की विशेषता यह होगी कि यह महात्मा गांधी द्वारा 1924 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षता किए जाने की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित की जा रही है।

पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावित आंदोलन का मुख्य उद्देश्य चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और EVM की पारदर्शिता पर सवाल उठाना है। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव आयोग की चूकों और गलतियों के कारण चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी आई है, जिससे मतदाताओं में निराशा फैल रही है।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि 2022 में अहमदाबाद में महात्मा गांधी आश्रम की यात्रा के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तरह, यह आंदोलन भी स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को परिलक्षित करेगा और नफरत की राजनीति के खिलाफ एक सशक्त संदेश देगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire