Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

कांग्रेस कल करेगी राष्ट्रव्यापी आंदोलन,भोपाल समेत देशभर में निकलेगा संविधान मार्च

इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस तरह की रैली का आयोजन किया जाएगा।

कांग्रेस कल करेगी राष्ट्रव्यापी आंदोलन,भोपाल समेत देशभर में निकलेगा संविधान मार्च
X

MP News : भोपाल। कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह ने कहा कि 18वीं लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के अपमान के लिए भाजपा जिम्मेदार है। भाजपा हमेशा लोकतंत्र और सैद्धांतिक मूल्य के प्रति तिरस्कार दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती और इस बार तो उन्होंने हद पार कर दी है। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने जिस तरह से सदन में भीमराव अंबेडकर को लेकर बयान दिया है और उसके बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ धक्का मुक्की की गई और उनके खिलाफ ही मामला दर्ज कर दिया गया

MP News : इसे लेकर कांग्रेस कमेटी और इंडिया गठबंधन के दलों ने कल पूरे देश में एक साथ संविधान मार्च निकालने की तैयारी की है। इसी क्रम में राजधानी भोपाल के लिली टॉकीज चौराहे से लेकर जिंसी चौराहे तक मार्च निकाला जाएगा जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिगार और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे सहित सभी कांग्रेस के नेता उपलब्ध रहेंगे इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस तरह की रैली का आयोजन किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire