Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

द सबरमती रिपोर्ट पर कांग्रेस का तंज, पूर्व पीएम अटल जी को फॉलो करने वाले भाजपाइयों ने फिल्म से बनाई दूरी

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के सदस्यों और विधायकों के साथ फिल्म देखी।

द सबरमती रिपोर्ट पर कांग्रेस का तंज, पूर्व पीएम अटल जी को फॉलो करने वाले भाजपाइयों ने फिल्म से बनाई दूरी
X
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने द साबरमती रिपोर्ट फिल्म को एमपी में टैक्स फ्री किया है। फिल्मों को टैक्स फ्री करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने मंत्री और विधायकों के साथ फिल्मों को देखा था। साथ ही फिल्म के कलाकारों से भी भोपाल में मुलाकात कर उनका स्वागत सम्मान किया था। इस बीच फिल्म देखने के दौरान मोहन सरकार के दो उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा राजेंद्र शुक्ला और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नदारद रहे, इसको लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है।



MP News : कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का कहना है की जो अटल जी को फॉलो करते है वह फ़िल्म देखने नहीं गए। अटल जी ने गोधरा कांड पर खुद तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा था की वह राजधर्म का पालन करें. बीजेपी की चाटुकारिता करने वाले फ़िल्म डारेक्टर फ़िल्म देखने मुख्यमंत्री चले गए क्योंकी उनको मुख्यमंत्री बना रहना है.बता दे की 2002 में गोधरा स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में बर्बरता पर अधारित बॉलीवुड फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के मुख्य कलाकार एक्टर विक्रांत मैसी और राशि खन्ना बुधवार को शहर में रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में मीडिया से बातचीत की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के सदस्यों और विधायकों के साथ फिल्म देखी।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire