Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
बीजेपी के खिलाफ ये अभियान चलाएगी कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की टीम के पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई। ‘नवसंचार’ कार्यक्रम के तहत बैठक में संगठन के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रदेशभर से आए सोशल मीडिया पदाधिकारियों को भाजपा द्वारा फैलाई जा रही कथित नफरत वाली बातों से सामना करने और पार्टी संगठन को सोशल मीडिया पटल पर रखकर सक्रियता से लोगों तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।
भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफरत और प्रदेश की जनता को झूठ परोस कर छलने वाली योजनाओं को सोशल मीडिया में प्रचारित और प्रसारित कैसे किया जाए उस पर रणनीति तैयार की गई। भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम पर कांग्रेस सोशल मीडिया तत्काल उनके झूठ का पर्दाफाश कर सके आदि विभिन्न मुद्दों पर टिप्स दिए गए। इस दौरान सोशल मीडिया आर्मी पोस्टर भी लॉन्च किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा राज में जो स्थिति प्रदेश में बनी हुई है उससे पूरा प्रदेश तरह-तरह की यातनाओं, समस्याओं से जूझ रहा है। सोशल मीडिया ऐसा सशक्त माध्यम है, जिससे हम जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ सकते हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने का काम कांग्रेस पार्टी सच्चाई के साथ कर रही है। सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष नितेंद सिंह राठौर ने कहा, नवसंचार कार्यक्रम प्रदेश में व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा।
जिसमें पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से संचार ₹ांति लाकर भाजपा की किसान विरोधी, महिला विरोधी, युवा विरोधी नीतियों को जन-जन पहुंचाने के लिए कारगर कदम उठाएगी। कार्य₹म का संचालन सोशल मीडिया के स्टेट कॉर्डिनेटर अभिनव बारोलिया ने किया।
Related Posts
More News:
- 1. LIVE : ये हमारी लड़ाई का अंत नहीं, PM Modi live address nation on Women Reservation Bill
- 2. CBSE 10th Result 2026 : सीबीएसई 10वीं का परिणाम जारी, उमंग ऐप पर देखें नतीजे, ऐसे करें चेक अपना रिजल्ट
- 3. MI vs PBKS IPL 2026 : वानखेड़े में पंजाब किंग्स की धमाकेदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा
- 4. UP: खुशखबरी: 17 लाख श्रमिकों को पेंशन योजना से जोड़ने की मुहिम शुरू, 60 साल बाद मिलेगी 3000 रुपये मासिक पेंशन, जानें किन्हें मिलेगा लाभ
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

