Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
उपचुनाव में कांग्रेस ने झोंकी ताकत, अरुण यादव ने नुक्कड़ सभाओं में शिवराज पर बोला हमला
इस दौरान कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार पटेल भी यादव के साथ नुक्कड़ सभाओं में शामिल रहे।

MP News : भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने आज बुधनी विधानसभा उपचुनाव में एक दर्जन से अधिक ग्रामों में नुक्कड़ सभाएं कर कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के समर्थन में मतदान करने की बुधनी के मतदाताओं से अपील की। इस दौरान कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार पटेल भी यादव के साथ नुक्कड़ सभाओं में शामिल रहे।
MP News : अरुण यादव ने आज ग्राम सिंहपुर, हबीब नगर, रफीकगंज, कुरी नयापुरा, पांगरी, बसन्तपुर, मेला बाई टप्पर, छुटवानी, पिपलानी, इटावा खुर्द, किशनपुर, घोघरा-हमीदगंज, वासुदेव, गिलहरी, इटावा कलां - इटारसी, मंडी, अतरालिया का दौरा कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया और कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने की जनता से अपील करते हुये प्रदेष में बुधनी से 20 साल से विधायक और मुख्यमंत्री रहे शिवराजसिंह चौहान, प्रदेष के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जमकर हमला बोला।

MP News : यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस जनता जनार्दन ने प्रदेश को 18 साल तक मुख्यमंत्री दिया, उस क्षेत्र की जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, बुधनी में कोई विकास नहीं हुआ, विकास हुआ है तो चौहान परिवार का, शिवराज सिंह के रिश्तेदारों का और रेत माफियाओं का। मां नर्मदा को छलनी कर रेत के डंपरों का अवैध कारोबार, अवैध रेत उत्खनन व्यापक स्तर पर शिवराज में राज में धड़ल्ले से चला और अब मोहन यादव सरकार उसे हवा दे रही है।
MP News : भ्रष्टाचार, चोरी, डकैती, हत्या, बलात्कार की घटनाएं प्रदेश में आम बात हो गई हैं। क्या यही भाजपा का स्वर्णिम राज है। श्री यादव ने कहा कि राजकुमार पटेल कांग्रेस के सच्चे सिपाही है, पहले भी आपके बीच रहकर आपकी सेवा की है और आगे भी सदैव आपके बीच रहकर आपकी सेवा करेंगे।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


