Create your Account
कांग्रेसियों से बेटी बचाओ अभियान चलवाएं कांग्रेस: आशीष अग्रवाल
भोपाल। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को बेटी बचाओ नहीं, कांग्रेसियों से बेटी बचाओ अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिनके संस्कार में महिला विरोध और महिलाओं के प्रति विकृत मानसिकता हो, वे बेटी बचाओ अभियान चलाकर देश को भ्रमित करने का विधि प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता अगर कांग्रेसियों से बेटी बचाओ अभियान चलाएंगे, तो समाज और राष्ट्र का भला होगा।
अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी महिलाओं को छोटे कपड़ों में देखने की विकृत इटेलियन मानसिकता के लिए माफी मांगे। बंगाल, हिमाचल, शब्दों तेलंगाना और कर्नाटक में महिलाओं के मुद्दे पर चुप रहने वाली प्रियंका वाड्रा इस अभियान से सलेक्टिव चुप्पी तोड़कर पश्चाताप करें। जीतू पटवारी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें... क्योंकि दलित महिलाओं में रस ढूंढ़ते हैं।
कमलनाथ तमीज सीखें और सार्वजनिक माफी मांगे, क्योंकि वे महिलाओं को आइटम और सजावट का समान कहते हैं। दिग्विजय सिंह महिलाओं के पैर छूकर माफी मांगे, क्योंकि वे टंचमाल कहते हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार इस अभियान में शपथ लें कि वे भविष्य में कभी भी महिलाओं के साथ व्याभिचार नहीं करेंगे। जनता तो कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता को पहले पहचान चुकी है, तभी देश की जनता ने कांग्रेस से बेटी बचाओ अभियान पहले से छेड़ रखा है।
परिणाम यह है कि कांग्रेस देश में सिर्फ 3 राज्यों तक और मध्यप्रदेश से गायब हो चुकी है। अब तो कांग्रेस को अपनी लुटी-पिटी जरा सी बची काग्रेस के अस्तित्व को बचाने के लिए बिना देरी के कांग्रेसियों से बेटी बचाओ अभियान शुरू कर देना चाहिए।
Related Posts
More News:
- 1. TM Cpolitical maneuvering: टीएमसी में बागी गुट ने कर दिया खेला, ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, अभिषेक बनर्जी सस्पेंड
- 2. President Donald Trump: इंटरव्यू बीच में छोड़ भागे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कैमरे के सामने खोया आपा, एंकर से बोले - तुम बेईमान हो, देखें वायरल वीडियो
- 3. MP: शहडोल की बंगवार कोयला खदान में बड़ा हादसा, छत धंसने से दो मजदूरों की मौत
- 4. 1975 emergency: NCERT किताब में पहली बार शामिल हुआ 1975 का आपातकाल, कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान पाठ्यपुस्तक में जोड़ा गया चेप्टर, इंदिरा गांधी और जेपी आंदोलन का जिक्र
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

